{"_id":"5876723e4f1c1bc156ba8299","slug":"fair-and-fearlessly-vote-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करें: डीएम
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शत-प्रतिशत मतदान के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को दोपहर में थाना परिसर कसया में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि मतदाता निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रलोभन में आकर कत्तई मतदान न करें। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन करने के लिए सभी से अपील की।एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर वोट देने के बाद सीधे अपने घर सुरक्षित तरीके से चले जाएं। चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में धारा 144 के साथ शांति भंग की धारा लगने से होने वाली परेशानियों को भी बताया।
एएसपी लाल साहब यादव और एडीएम कृष्ण लाल तिवारी ने भी निष्पक्ष तरीके से जेंडर रेशियो के मुताबिक मतदान करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत 62 प्रतिशत ही रहा, जो बहुत अच्छा रिकार्ड नहीं है। मतदान कम से कम 80 प्रतिशत होना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, बीईओ मजिस्ट्रेट धीरेंद्र त्रिपाठी, सीडीपीओ अनुपमा सिंह, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और कई राजनीतिक दलों के लोग मौजूद थे।