{"_id":"6ad12869bffee93ec90778ab","slug":"failure-to-complete-the-verification-of-drivers-and-conductors-within-15-days-will-lead-to-action-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-170236-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 15 दिन में चालकों व परिचालकों का सत्यापन नहीं कराया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 15 दिन में चालकों व परिचालकों का सत्यापन नहीं कराया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
एआरटीओ ने परिवहन निगम, स्कूल प्रबंधकों और निजी बस संचालकों को जारी किया नोटिस
15 दिन की मोहलत खत्म होने के बाद चलेगा अभियान, नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कार्रवाई
पडरौना। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग वाहन चालकों और परिचालकों का सत्यापन नहीं कराने वाले संचालकों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एआरटीओ ने परिवहन निगम के एआरएम, स्कूल प्रबंधकों और निजी बस संचालकों को नोटिस जारी कर 15 दिन अंदर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
पडरौना डिपो की तरफ से निगम व अनुबंधित वाहन 60, जनपद में कुल स्कूल वाहन 1672 और दो हजार से अधिक निजी बसों का संचालन किया जाता है। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इन बसों से हर दिन 25 से 30 हजार लोग विभिन्न जगहों की यात्रा करते हैं। परिवहन विभाग की इस पहल का उद्देश्य वाहनों में तैनातकर्मियों की पहचान व पृष्ठभूमि का सत्यापन सुनिश्चित करना है।
खासकर त्योहारों के दौरान बसों और अन्य यात्री वाहनों में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग ने जांच की तैयारी तेज कर दी है। एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद संबंधित संचालकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। 15 दिन बाद विभाग की ओर से जिले में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान निर्देशों का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की इस सख्ती से स्कूल बसों और निजी यात्री वाहनों के संचालन से जुड़े लोगों की जवाबदेही बढ़ेगी।