फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Failure to complete the verification of drivers and conductors within 15 days will lead to action.

Kushinagar News: 15 दिन में चालकों व परिचालकों का सत्यापन नहीं कराया तो होगी कार्रवाई

Fri, 16 Oct 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Failure to complete the verification of drivers and conductors within 15 days will lead to action.
एआरटीओ ने परिवहन निगम, स्कूल प्रबंधकों और निजी बस संचालकों को जारी किया नोटिस
विज्ञापन


15 दिन की मोहलत खत्म होने के बाद चलेगा अभियान, नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कार्रवाई
पडरौना। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग वाहन चालकों और परिचालकों का सत्यापन नहीं कराने वाले संचालकों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एआरटीओ ने परिवहन निगम के एआरएम, स्कूल प्रबंधकों और निजी बस संचालकों को नोटिस जारी कर 15 दिन अंदर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
पडरौना डिपो की तरफ से निगम व अनुबंधित वाहन 60, जनपद में कुल स्कूल वाहन 1672 और दो हजार से अधिक निजी बसों का संचालन किया जाता है। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इन बसों से हर दिन 25 से 30 हजार लोग विभिन्न जगहों की यात्रा करते हैं। परिवहन विभाग की इस पहल का उद्देश्य वाहनों में तैनातकर्मियों की पहचान व पृष्ठभूमि का सत्यापन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

खासकर त्योहारों के दौरान बसों और अन्य यात्री वाहनों में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग ने जांच की तैयारी तेज कर दी है। एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद संबंधित संचालकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। 15 दिन बाद विभाग की ओर से जिले में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान निर्देशों का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग की इस सख्ती से स्कूल बसों और निजी यात्री वाहनों के संचालन से जुड़े लोगों की जवाबदेही बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed