फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Facility of TMT and Echo test is also available in the medical college...heart patients will get relief.

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में टीएमटी और इको जांच की सुविधा भी...हृदय रोगियों को मिलेगी राहत

Thu, 19 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Facility of TMT and Echo test is also available in the medical college...heart patients will get relief.
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आने वाले ह्रदय रोगियों के लिए राहत की खबर है। प्राथमिक उपचार के लिए अब मेडिकल कॉलेज में भी इको (इकोकार्डियोग्राफी) और टीमएटी (ट्रेडमिल टेस्ट) की जांच सुविधा शुरू होगी। जांच के लिए दाेनों मशीनें खरीद कर आ गईं हैं। इंस्टाॅल करके इसका जल्द से जल्द संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दोनों जांच शुरू होने से ह्रदय रोगियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन चार से पांच मरीज ह्रदय की समस्या लेकर आते हैं। इसमें से कुछ को प्राथमिक उपचार से राहत मिल जाती है, जबकि कुछ मरीज जिन्हें एक से दो अटैक आ चुके होते हैं, उनकी जांच करने के लिए डॉक्टर और जांच की बेहतर सुविधा नहीं होने से रेफर करने की नौबत आ जाती है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज ने ह्रदय रोगियों को प्राथमिक उपचार देने के लिए दो जांचाें को शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट) और इको (इकोकार्डियोग्राफी) की मशीन खरीद कर आ गई है। जबकि इसको संचालित करने के लिए इंस्टॉलेशन का कार्य चल रहा है। आधुनिक जांच सुविधाओं के शुरू होने से अब ऐसे मरीजों को तत्काल परामर्श और आवश्यक उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि हृदय रोग के मामलों में शीघ्र जांच और सही समय पर उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। नई जांच सुविधाओं से न केवल मरीजों की जान बचाई जा सकेगी, बल्कि गंभीर जटिलताओं की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
मेडिकल कॉलेज में आने वाले ह्रदय रोगियों के लिए जांच सुविधा बढ़ाई गई है। मशीनें आ गईं हैं। जल्द ही इसे संचालित किया जाएगा। इसके इंस्टॉलेशन को लेकर निर्देशित किया गया है। जल्द ही मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed