{"_id":"627ea10c2844587a83052281","slug":"facility-of-delivery-started-from-operation-in-chc-kushinagar-news-gkp4367625139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू
ऑपरेशन से पहले प्रसव में जन्मी बच्ची, कर्मचारियों में बांटी मिठाई
तमकुहीराज(कुशीनगर)। सीएचसी तमकुहीराज में शुक्रवार से ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू हो गई। यहां महिला सर्जन उपलब्ध होने के बाद पहले दिन ऑपरेशन से एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. शैलजा त्रिपाठी ने ऑपरेशन से प्रसव की शुरुआत की। क्षेत्र की विजयपुर उत्तरपट्टी निवासी चिंता देवी ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया। जन्म के समय बच्ची का वजन साढ़े तीन किलोग्राम था। ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा दोनों पूर्णरूप से स्वस्थ हैं। डॉ. शैलजा त्रिपाठी के इस कार्य में डॉ. आशुतोष राय, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. अभिषेक वर्मा, स्टॉफ नर्स मंदाकिनी आदि ने सहयोग किया। भाजपा नेता विनोद सिंह, संजय राय, प्रदीप श्रीवास्तव, अरुण मिश्र, संजय मिश्र, प्रदीप राव आदि ने चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि सीएचसी पर यह सुविधा शुरू हो जाने से इस ग्रामीणांचल के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
...
ऑपरेशन का सारा खर्च निशुल्क होगा- अधीक्षक
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पतालों में ऑपरेशन से प्रसव में 20 से 50 हजार रुपये खर्च होते हैं। सीएचसी में ऑपरेशन से प्रसव निशुल्क होगा। यहां गर्भवती महिलाओं की सभी जांच मुफ्त में होती है। ऑपरेशन के बाद दवा एवं जब तक मरीज अस्पताल में भर्ती रहेगी, उसे सरकार की ओर खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी। जननी सुरक्षा योजना के तहत 1400 रुपये भी दिए जाएंगे।