फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   explosion in mosque ia part of conspiracy

मस्जिद में विस्फोट गहरी साजिश का हिस्सा: आईजी

Thu, 14 Nov 2019 07:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
explosion in mosque ia part of conspiracy
कुशीनगरः बैरागीपट्टी में घटना स्थल का निरीक्षण करते आईजी और एसपी। - फोटो : KUSHINAGAR
मस्जिद में विस्फोट गहरी साजिश का हिस्सा: आईजी
विज्ञापन

एक-दो दिन में घटना के पर्दाफाश की जताई उम्मीद, गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात
घटनास्थल का निरीक्षण कर आईजी ने पुलिस अफसरों को सतत निगरानी का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। बैरागीपट्टी गांव पहुंचे आईजी जयनारायण सिंह ने उस मस्जिद का निरीक्षण किया, जिसमें पिछले सोमवार को विस्फोट हुआ था। उन्होंने एसपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सतत निगरानी का निर्देश दिया। कहा कि घटना के पीछे बड़ी साजिश होने से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस एक-दो दिन में घटना का पर्दाफाश कर देगी। आईजी के दौरे के बाद गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई।
बृहस्पतिवार दोपहर आईजी जयनारायण सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र के साथ बैरागीपट्टी में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गांव के वर्तमान हालात तथा घटना के बारे में जानकारी ली। मस्जिद के क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लेने के बाद आईजी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच करीब पूरी कर चुकी है। एक-दो दिन में घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि विस्फोटक का मस्जिद में रखना गंभीर मसला है। पुलिस इस गुत्थी सुलझाने में लगी है कि विस्फोटक कहां से लाया गया और लाने वाले का उद्देश्य क्या था? उन्होंने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। साथ ही आश्वस्त किया कि किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन दोषी किसी हाल में बच नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

आईजी के गांव से लौटने के आधा घंटा बाद आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैनात कर दी गई। गांव में यह चर्चा है कि पुलिस और एटीएस ने बुधवार की रात गांव में लोगों से पूछताछ की तथा हाजी कुतुबुद्दीन के दो नजदीकियों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर मस्जिदों की जांच हुई
फोटो है।
जटहां बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बैरागीपट्टी की मस्जिद में विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। एसपी के निर्देश के बाद जटहां बाजार थाने की पुलिस ने क्षेत्र के कई मस्जिदों की जांच की। जटहां एसओ अमरेंद्र कनौजिया ने सुबह कटाई भरपुरवा, पड़रही, अहिरौली, मंसाछापर, पड़री पिपरपाती सहित प्रत्येक गांव में स्थित मस्जिद की जांच की। एसओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सभी मस्जिदों की जांच की गई है। जो भी मौलाना हैं, उनसे आईडी प्रूफ भी मांगा गया है।
बैरागीपट्टी में विस्फोट के बाद सक्रिय हुई पुलिस
रामकोला। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बैरागीपट्टी में हुए विस्फोट को देखते हुए सक्रिय हुई पुलिस ने रामकोला थाना क्षेत्र के आधा दर्जन मस्जिदों की जांच की। पुलिस ने अपनी जांच में यह जानकारी जुटाई कि मस्जिदों में कौन-कौन रहता है और वे कहां के रहने वाले हैं। ऐसे सभी लोगों का नाम पता भी नोट किया गया। पुलिस ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों का आईडी जरूर जांच करें, तब मस्जिद के अंदर प्रवेश करने दें।

रामकोला नगर के अलावा लाला छपरा, मोतीपाकड़ सहित आधा दर्जन मस्जिदों को रामकोला थाने की पुलिस ने जांच की। पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर कोई लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सचेत होकर काम करें। लाला छपरा के नए इमाम अशरफ अली के बारे में जानकारी ली। जो घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर के निवासी हैं। एसआई देशराज सरोज ने उनकी आईडी भी देखी। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल मस्जिद के सदस्य हबीब, अजीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed