फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Explanation sought from three BDOs on negligence in SIR

Kushinagar News: एसआईआर में लापरवाही पर तीन बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 20 Feb 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from three BDOs on negligence in SIR
पडरौना। पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से डी-डुप्लिकेट मतदाताओं के सत्यापन एवं ऑनलाइन फीडिंग का कार्य में जिले के तीन बीडीओ की लापरवाही मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने लापरवाह तीनों बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को एसआईआर के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया। आयोग की तरफ से जारी समय सारिणी के अनुसार 20 फरवरी तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया जाना अनिवार्य है। बीते 16 फरवरी तक की समीक्षा में सेवरही, सुकरौली और फाजिलनगर की प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई। सेवरही में कुल 75,096 संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं में मात्र 1,559 की ऑनलाइन फीडिंग की गई है, जो करीब 2.08 प्रतिशत है।
विज्ञापन

सुकरौली में कुल 60,680 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं में 4,074 की करीब 6.71 प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग हुई है। इसी तरह फाजिलनगर में 69,719 संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं में 5,532 की यानी लगभग 7.93 प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग की गई है। बीएलओ की ओर से सत्यापन एवं विवरण जमा करने की प्रगति भी अत्यंत धीमी है। इससे प्रदेश स्तर पर जिले की स्थिति असंतोषजनक बनी हुई है। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी असंतोष व्यक्त किया है। इसको गंभीरता से लेते हुए सेवरही, सुकरौली और फाजिलनगर के बीडीओ को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक एवं समय से प्राप्त नहीं होता है तो उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed