फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Explanation sought from the Pradhan and the Secretary for carrying out development work without approval.

Kushinagar News: बिना स्वीकृति विकास कार्य कराने पर प्रधान और सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 15 Oct 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from the Pradhan and the Secretary for carrying out development work without approval.
सात दिन में साक्ष्यों के साथ देना होगा जवाब, नहीं तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार की देवतहा बाली ग्राम पंचायत का मामला
पकड़ियार बाजार। देवतहा बाली ग्राम पंचायत में स्वीकृति के बिना कार्य कराने और निर्माण में तकनीकी मानकों में अनियतिता की पुष्टि हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने बुधवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि डीएम को ग्राम पंचायत के पंचायत भवन की छत में सीलन और प्लास्टर उखड़ने की शिकायत मिली थी। जांच में छत से पानी टपकने की समस्या का स्थायी समाधान कराने के बजाय केवल प्लास्टर ठीक कराने, पंचायत भवन के कंप्यूटर कक्ष में टाइल्स लगाने में अनियमितता, खड़ंजा निर्माण कार्य की तकनीकी स्वीकृति और वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति से संबंधित अभिलेखों में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि इन शिकायतों की जांच हुई तो खड़ंजा निर्माण के लिए दो दिसंबर 2023 को 3.82 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। जबकि इसकी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति 23 सितंबर 2026 को आयोजित बैठक में प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख है। डीपीआरओ ने कहा है कि जांच के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। साथ ही डीएम की स्वीकृति के बिना कार्य कराने का आरोप की भी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान और सचिव को स्पष्टीकरण जारी कर उनपर लगे आरोपों के संबंध में साक्ष्यों सहित अपना लिखित स्पष्टीकरण सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेताया कि निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने पर दोनों के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed