{"_id":"63543425af985a25051e0fcb","slug":"everyone-s-hope-for-housing-crowd-gathered-to-fill-the-form-kushinagar-news-gkp454990647","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको आवास की आस, फार्म भरने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको आवास की आस, फार्म भरने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय पर लगे कैंप में फार्म जमा करने के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : KUSHINAGAR
सबको आवास की आस, फार्म भरने उमड़ी भीड़
- रामकोला में शामिल हुए गांव के लोगों को मिलेगी सुविधा
- विशेष शिविर के दूसरे दिन उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
रामकोला। नगर पंचायत के विस्तारीकरण में शामिल हुए ग्राम पंचायतों को नगरीय सुविधाएं देने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए फार्म भरवाए गए। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) के दो दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन शनिवार को योजना का लाभ लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद लाइन लगवाकर लोगों का फार्म जमा कराया गया।
रामकोला नगर पंचायत में नए शामिल उरदहा, मोती पाकड़, धनौजी खास, भठही खुर्द, अमवा मंदिर, कुस्मही, धर्म समधा, इंद्रसेनवा, पपउर, पकड़ी बन्तीर उफ़ॱर सौनहा, फरना, मोरवन, बैरिया, धुआं टीकर, अहिरौली कुस्मही, परोरहा और पिंडारी के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए रामकोला में दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया। शनिवार को कैंप के अंतिम दिन प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे ही परिसर में लोग पहुंच गए। फार्म भरकर जमा कराने के लिए मारामारी हो गई। दोपहर होते-होते पूरा परिसर खचाखच भर गया। धक्का-मुक्की होने पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने पुलिस बुलवा ली। पुलिसकर्मियों ने लोगों को लाइन में लगवाकर उनके आवेदन फार्म जमा कराए।
इस दौरान लोगों की मदद के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रमिता देवी, अधिशासी अधिकारी अमरीश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी अमरीश कुमार सिंह ने बताया की पहले दिन साढ़े तीन सौ फार्म जमा हुए थे। दूसरे दिन करीब दो हजार लोगों ने आवेदन किया है।