फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Even after the survey, the opponents are still encroaching on the land.

Kushinagar News: पैमाइश के बाद भी विरोधी कर रहे जमीन पर कब्जा

Tue, 06 Jan 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 06 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Even after the survey, the opponents are still encroaching on the land.
कसया तहसील सभागार में फरियाद सुनते डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार। संवाद
कसया। तहसील सभागार में सोमवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 11 मामलों का मौके से निस्तारण किया गया। बाकी शेष मामले 66 मामले संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में मदरहा निवासी लक्षम्मण राजभर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे जमीन का पैमाइश के बाद चारों तरफ पत्थर लगाने के बाद भी विरोधी राजस्व कानूनगो से मिलकर मेरे जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं, मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। कुड़वा दिलीपनगर निवासी लल्लन यादव ने चक मार्ग पर मिट्टी भरवाने के लिए गुहार लगाई। कहा कि गांव के ही कुछ कास्तकार मिट्टी कटवाकर बेच दिए हैं।
विज्ञापन

काफी गड्ढा हो जाने से रास्ता नहीं भरा जा रहा है। कई महीनों से शिकायत की जा रहीं है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहीं है। कार्रवाई करते हुए चक मार्ग भरवाने की मांग किया है। महुई खुर्द निवासी चंद्रशेखर पांडेय ने कसया न्यायालय में एक वाद के लिए 17 माह में अभी तक प्रतिवादी को नोटिस प्राप्त नहीं हाेने की शिकायत दर्ज कराई। रहसू जनूबी पट्टी से महिलाएं पट्टे की जमीन पर कब्जा पाने लिए समाधान दिवस में पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिवपुर बुजुर्ग निवासी कांता मद्धेशिया ने अपने बैनामें की जमीन पर फर्जी तरीके से एक बैंक के शाखा प्रबंधक पर लोन पास करने का आराेप लगाया। कठघरही निवासी धर्मेंद्र चौरसिया ने विद्युत विभाग की ओर से करीब छह माह से बिजली मीटर में गलत रीडिंग आने की शिकायत दर्ज कराई।
डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी कुशीनगर ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए और जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है।

उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान एसडीएम डा संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, सीओ कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed