{"_id":"65f376e6070fb9fad3024cb4","slug":"eunuchs-created-ruckus-at-the-police-station-sdm-pacified-them-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114158-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किन्नरों ने थाने पर किया हंगामा, एसडीएम ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किन्नरों ने थाने पर किया हंगामा, एसडीएम ने कराया शांत
Fri, 15 Mar 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कोतवाली क्षेत्र हाटा की रहने वाली प्रेमिका ने दो दिन पूर्व नौकरी कर रहे प्रेमी के पास भाग कर शादी कर ली। प्रेमिका के परिजन रामकोला थाने पर किन्नर के साथ पहुंच कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस और एसडीएम ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें कोतवाली हाटा भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव का 21 वर्षीय युवक बस्ती में वार्ड ब्वाय पद पर कार्यरत है। दो वर्ष पूर्व शादी समारोह में हाटा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती से प्रेम हो गया। दोनों आपस में बातें करते थे। युवती के परिजन को नागवार लगी तो कुछ माह पूर्व युवती प्रेमी के साथ भाग गई। दोनों पक्ष की पहल पर घर आए प्रेमी युगल विवाह करने पर अडिग हैं। दो दिन पूर्व दोनों ने बस्ती के एक मंदिर में शादी कर ली। प्रेमिका के परिजन किन्नरों के साथ रामकोला थाने में तहरीर देकर हंगामा करने लगे। मौजूद कप्तानगंज एसडीएम योगेश्वर सिंह और थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किन्नरों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें हाटा कोतवाली पुलिस के पास भेज दिया।