{"_id":"665a573a58a4a756b8029fc4","slug":"etah-home-guard-dies-while-on-polling-duty-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117651-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मतदान ड्यूटी में आए एटा के होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मतदान ड्यूटी में आए एटा के होमगार्ड की मौत
Sat, 01 Jun 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। कुशीनगर में मतदान ड्यूटी पर आए एटा के होमगार्ड की तबीयत शुक्रवार को पोलिंग पार्टी रवानी स्थल पर बिगड़ गई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर शाम को मौत हो गई। रविंद्र नगर धूस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एटा जिले के तिलुआ थाना क्षेत्र के नगला दलित गांव निवासी 58 वर्षीय होमगार्ड बीरपाल सिंह की कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार को पोलिंग पार्टी बुद्धा पार्क से बूथ के लिए रवाना हो रही थी। बीरपाल की हाटा विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी के साथ ड्यूटी थी। तेज धूप और गर्मी के कारण होमगार्ड की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविंद्र नगर धूस एसओ संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर होमगार्ड की तबीयत बिगड़ी थी।