फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Equipment will be purchased in the medical college with five crores

Kushinagar News: पांच करोड़ से मेडिकल कॉलेज में खरीदा जाएगा उपकरण

Thu, 16 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Equipment will be purchased in the medical college with five crores
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में पांच करोड़ से मरीजों के इलाज और जांच के लिए आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। नए सत्र में आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को डिमांड लेटर भेजा है। इसके लिए सांसद ने भी पत्र लिखा है। इसमें कई गंभीर रोगों की जांच के लिए मशीनों की खरीदारी की जाएगी। इसके अलावा नए भवन में संचालित होने वाले ऑपरेशन थियेटर से भी जुड़े उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई तो शुरू हो गई है, लेकिन अभी इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भटकना पड़ रहा है। गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधाएं अभी नहीं मिल पा रही हैं और न ही 24 घंटे महिला अस्पताल या इमरजेंसी में ओटी की सुविधा ही उपलब्ध है। पुराने भवन में ही ओपीडी और इमरजेंसी की व्यवस्था अभी संचालित हो रही है। मेडिकल कॉलेज के लिए बन रहे नए भवन में नए सत्र से पहले ओपीडी शिफ्ट हो जाएग। इसके लिए प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने करीब पांच करोड़ रुपये का उपकरण खरीदने के लिए शासन को डिमांड लेटर भेजा है। इसके अलावा सांसद विजय दुबे ने भी अपने लेटर पैड पर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में उपकरण की खरीदारी के लिए पत्र लिखकर पहल की है। नए सत्र से पहले हरी झंडी मिलने और उपकरण खरीदारी होने की उम्मीद है। इससे गंभीर बीमारियों के आने वाले मरीजों की जांच की सुविधा के अलावा ऑपरेशन थिएटर और एमबीबीएस के छात्रों के प्रैक्टिकल में उपयोग आने वाले उपकरण शामिल हैं। प्राचार्य ने बताया कि मार्च से पहले बजट मिल जाएगा और उपकरण की खरीदारी भी कर ली जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को और बेहतर सुविधा मिलेगी। नए भवन में ओपीडी फरवरी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed