{"_id":"67e6f5369d552ba495093a11","slug":"eo-did-not-attend-the-meeting-council-members-protested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-134626-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैठक में नहीं पहुंचे ईओ, सभासदों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैठक में नहीं पहुंचे ईओ, सभासदों का प्रदर्शन
Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत छितौनी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते सभासद। संवादं
छितौनी। नगर पंचायत छितौनी के सभासदों ने शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में ईओ संतराम सरोज के नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी की। शुक्रवार को दोपहर दो बजे कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष अशोक निषाद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। बोर्ड की बैठक में शाम पांच बजे तक ईओ संतराम सरोज नहीं पहुंचे। इसके बाद सभासद संघ के अध्यक्ष छोटेलाल शर्मा के नेतृत्व में 15 में 13 सभासदों ने नारेबाजी करते हुए बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया।
सभासद छोटेलाल शर्मा, रुस्तम अली, ईश्वरचंद्र कुशवाहा, प्रमोद भारती, अर्जुन साहनी, अरविंद चौधरी, दिलीप कुशवाहा आदि सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड के किसी बैठक में ईओ नहीं पहुंचते हैं और बिना प्रस्ताव के नगर में करोड़ों का काम हो रहा है। इसमें भ्रष्टाचार हो रहा है। सभासदों के प्रस्ताव पर आज तक नगर में कोई काम नहीं हुआ है। चिन्हित वार्डों में ही काम हो रहा है। नगर पंचायत में नियुक्त आधे से अधिक कर्मचारी काम करने नहीं जाते हैं, घर बैठे वेतन उठा रहे हैं।
चेयरमैन अशोक निषाद ने बताया कि किसी जरूरी काम से डीएम की मीटिंग में ईओ चले गए थे, इसीलिए मीटिंग में नहीं आ सके हैं, जिससे नाराज होकर सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया है।