फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Environment saved from deterioration due to police activism

पुलिस की सक्रियता से बिगड़ने से बचा माहौल

Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Environment saved from deterioration due to police activism
पुलिस की सक्रियता से बिगड़ने से बचा माहौल
विज्ञापन

गौरीश्रीराम। विशनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम गांव में एक धर्मस्थल के पास रविवार की शाम को खेल रहे बच्चों में से एक बच्चे ने वहीं लघुशंका कर दी। सोमवार की सुबह इसको लेकर गांव का माहौल गरमाने लगा। मौके पर पहुंचे विशुनपुरा एसओ ने समझा बुझाकर माहौल शांत कराया। बच्चे के मां-बाप ने गलती के लिए क्षमा मांगी।

रविवार की शाम लगभग चार बजे गौरी श्रीराम के सिरजम टोला में बच्चे एक धार्मिक स्थल के बगल में खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने वहां गंदगी कर दी। इसको लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया। रात में यह बात गांव में फैली तो सुबह लोग धर्मस्थल पर एकत्रित होने लगे। इसी बीच किसी ने विशुनपुरा पुलिस को सूचना दी। एसओ बृजेश मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ गांव पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एसओ ने बताया कि जिस लड़के ने धर्मस्थल के पास गंदगी की थी उसकी मां का ऑपरेशन हुआ है और वह बिस्तर पर है। पिता भी दिव्यांग हैं और रविवार को किसी काम से देवरिया गए थे। जानकारी होने पर माता-पिता ने बच्चे की गलती के लिए क्षमा भी मांगी है। परिजनों को बच्चे पर निगाह रखने की चेतावनी दी गई है। गांव के लोगों ने सहृदयता का परिचय देते हुए माहौल को शांत बनाए रखने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed