{"_id":"67bf61b6b40c9fb3ac0cbae4","slug":"entered-the-nagar-panchayat-office-and-beat-up-the-employees-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132880-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को पीटा
Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर कुछ लोग कर्मियों को अपशब्द कहने लगे। एक कर्मी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल होने लगा। कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत रामकोला कार्यालय के कर्मचारी आशुतोष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 24 फरवरी को वार्ड नंबर 17 निवासी दो लोग आए और कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों और अधिकारियों को गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। लोगों का आरोप है कि इसके पूर्व भी दबंग कार्यालय में घुसकर कई बार विवाद कर चुके हैं। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। मारपीट करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।