फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Entered the house and molested the girl

Kushinagar News: घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी

Mon, 04 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and molested the girl
पडरौना। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती घर में अकेली थी। परिजन खेत में काम करने गए थे। इसी बीच गांव का एक शख्स नशे में पहुंचा और युवती को घर में अकेला देख उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो युवक भाग निकला। पुलिस इस मामले में युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

-----
खिड़की तोड़कर घर में चोरी
पडरौना। शहर के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी रंजित प्रसाद अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दूसरे दिन वह घर पहुंचे तो कमरे के अंदर सामान बिखरा था और आलमारी का लॉक टूटा था। यह देख परिजन परेशान हो गए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में पता चला कि घर के पीछे लगी खिड़की तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए हैं। पीड़ित के अनुसार आलमारी में रखा डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब दो लाख का जेवरात चोर लेकर चंपत हो गए हैं। पुलिस इस मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed