फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Entered the house and beat up the woman and her family members, case registered against seven

Kushinagar News: घर में घुसकर महिला और परिजनों को पीटा, सात पर केस दर्ज

Tue, 16 Jan 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the woman and her family members, case registered against seven
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के जोगिया सुमालीपट्टी गांव की महिला ने घोठे पर जा रहे बेटे से मारपीट और घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जोगिया सुमालीपट्टी की विंदा देवी ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका लड़का विजय 13 जनवरी को घर से घोठे पर जा रहा था। इसी दौरान परमेश्वर, फूलवंती और रमाकांत थाना क्षेत्र के ही लछिया देवरिया गांव और कुसमावती निवासी अशोगवा घात लगाकर बैठे थे। महिला का आरोप है कि परमेश्वर, रमाकांत और पिंटू उनके पुत्र विजय को मारने-पीटने लगे। विजय चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा। वह भी उसके साथ भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर बुरी तरह मारा-पीटा। शोर सुनकर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

इसी बीच डायल 112 की पुलिस भी पहुंच गई और समझा-बुझाकर अगले दिन थाने पर बुलाई। महिला का आरोप है कि अगले दिन रविवार को सुबह सात बजे आरोपी धारदार हथियार लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके दरवाजे पर आ गए। वह कुछ समझ पाती, तभी आरोपी अनमोल उर्फ गोलू ने उनके पति पर हमला कर दिया। महिला उनको बचाने गई तो आरोपी परमेश्वर, फूलमती व रमाकांत आदि ने उसे और उसके पति को बुरी तरह मारा-पीटा। महिला ने बताया कि उसका लड़का विजय डरकर घर में भागने लगा तो अनमोल, पिंटू, कुसमावती और लालबाबू घर में घुसकर उसे मारने लगे। महिला ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। रविवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी परमेश्वर, फूलमती, रमाकांत कुशवाहा, पिंटू, अनमोल, कुसमावती निवासी लछिया देवरिया थाना क्षेत्र पटहेरवा और लालबाबू निवासी नोनियापट्टी थाना क्षेत्र तुर्कपट्टी के खिलाफ जानलेवा हमला, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है। इस संबंध में पटहेरवा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष हरिराम यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed