फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   enterance exam of abhuday coaching

Kushinagar News: अभ्युदय प्रवेश परीक्षा 986 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Mon, 10 Jul 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
enterance exam of abhuday coaching
फोटो है।
विज्ञापन

नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में बने परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में हुई परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर काॅलेज परिसर में रविवार को दो पालियों में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें कुल 986 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि महज 297 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
इस परीक्षा केंद्र पर सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा हुई। इसमें यूपीएससी व यूपीपीसी के परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें पंजीकृत कुल 655 परीक्षार्थियों में महज 150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 505 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरी पाली में हुई नीट के पंजीकृत 309 में से 84 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 225 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी, जेईई प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 102 परीक्षार्थियों में से केवल 30 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 72 ने परीक्षा छोड़ दी। एनडीए के 87 परीक्षार्थियों में से नौ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 78 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एसएससी व बैंक की तैयारी करने के पंजीकृत 130 परीक्षार्थियों में से 24 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 106 ने परीक्षा नहीं दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए रविवार को दो पालियों में परीक्षा सम्पन्न हुई। इसमें कुल 1283 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 297 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 986 ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed