{"_id":"660db12f2dbde48b5400d0e9","slug":"enjoyed-qawwali-in-the-annual-urs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114967-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सालाना उर्स में कव्वाली का लुत्फ उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सालाना उर्स में कव्वाली का लुत्फ उठाया
Thu, 04 Apr 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बे के शहीद बाबा की मजार पर सालाना उर्स मंगलवार की रात संपन्न हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से कव्वाली का आयोजन किया गया।
उर्स में आए लोगों ने पहले शहीद बाबा की मजार पर अकीदत के साथ नमाज अदा कर लोगों की सलामती की दुआ मांगी। इसके बाद रात में हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की तरफ से आयोजित कव्वाली का लुत्फ उठाया। इसमें कव्वाल सरताज अली व महिला कव्वाल रौनक परवीन के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। कव्वालों ने देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। इससे पूर्व नगर पंचायत के चेयरमैन शत्रुमर्दन प्रताप शाही, मोहम्मद इलियास अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामानंद गुप्ता व महामंत्री ब्यास सिंह आदि ने मजार पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की सलामती की दुआ मांगी। उर्स का संचालन यशपाल सिंह ने किया। इस दौरान सभासद कमलेश वर्मा, रामसेवक सिंह, विवेक कुमार सिंह, आशिक अंसारी, गुडडू अंसारी, रेहान अंसारी, हारुन रशीद, ओम प्रकाश रौनियार, विनोद कुमार गुप्ता, उमा सिंह, मुकेश जायसवाल, रितेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।