{"_id":"65bec019937ba9dbc50eaba0","slug":"encounter-between-police-and-cattle-smugglers-two-shot-one-chased-and-caught-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-111922-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, दो को लगी गोली, एक को दौड़ाकर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, दो को लगी गोली, एक को दौड़ाकर दबोचा
Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घायल पशु तस्करों को ले जाती पुलिस।
पडरौना(कुशीनगर)। एनएच-28 पर बहादुर पुलिस चौकी के पास पुलिस और पशु तस्करों में शनिवार को मुठभेड़ हो गई। गन्ने के खेत में घिरे बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो पशु तस्कर घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। जबकि एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पशु तस्करों के पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं। तरयासुजान के अलावा दो थानों की पुलिस के साथ स्वॉट और साइबर सेल की मुठभेड़ में शामिल रही। पुलिस ने कंटेनर से 30 बैलों को मुक्त कराया। तीनों तस्कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के रास्ते शनिवार को कंटेनर में 30 बैलों को लेकर पशु तस्कर जा रहे थे। दोपहर में इसकी जानकारी पुलिस को को हुई। सक्रिय हुई पुलिस ने बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास हाईवे पर घेराबंदी की। कंटेनर आता देख पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया तो, चालक वाहन की गति और तेज कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख तीनों तस्कर कंटेनर छोड़ भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने मेरठ निवासी पशु तस्कर बिलाल को दौड़ाकर दबोच लिया, जबकि दो अन्य पशु तस्कर पास में गन्ने के खेत में छिप गए। पुलिस ने चारों तरफ से गन्ने के खेत को घेर लिया और तलाश शुरू कर दी। इस दौरान तस्करों ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहजहांपुर निवासी नसीम के दाहिने और अमरोहा निवासी जुबैर के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद किया है। पुलिस घायल तस्करों को लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंची। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तीनों तस्कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। हाईवे पर घेराबंदी कर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। लोकल स्तर पर इनका नेटवर्क खंगाला जा रहा है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।