{"_id":"62ae9b761cdade231801fc82","slug":"encounter-between-police-and-animal-smuggler-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल
Sun, 19 Jun 2022 09:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना इलाके में शनिवार की रात करीब ढाई बजे फइलहा कुटी के पास पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर को गोली लगी है, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और सुकरौली पीएचसी पर ले गई। वहां डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अहिरौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता के अनुसार, पड़ोसी राज्य के जिला गोपालगंज के ग्राम अहिरौली दुबौली टोला शुक्ल नरहवा निवासी कबूतर अली उर्फ रुस्तम पेशेवर पशु तस्कर है। कुछ दिनों से उसकी देखरेख में ही तस्करी हो रहा थी। शनिवार की रात ढाई बजे वह कुछ पशुओं को लेकर अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के फइलहा कुटी के पास स्थित बाग में पहुंचा।
इसकी भनक अहिरौली बाजार पुलिस को लग गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता, एसएसआई राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल वंशगोपाल शर्मा, कांस्टेबल शुभम यादव, धर्मेंद्र कुमार, राजेश यादव,अनिल कुमार के साथ पहुंचे। पशु तस्कर की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी देखकर पशु तस्कर ने फायरिंग करके भागने का प्रयास किया। पुलिस ने गोली चलाई तो वह घायल हो गया।