{"_id":"65fcacfdc9fb5bc8f706fe24","slug":"employees-engaged-in-election-duty-will-remain-active-24-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114465-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारी 24 घंटे सक्रिय रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारी 24 घंटे सक्रिय रहेंगे
Fri, 22 Mar 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश मिश्
पडरौना। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बनाए गए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों की जानकारी ली और निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकार, डीएम ने कहा कि चुनाव में निगरानी के लिए बनाई गई टीम को सक्रिय रहने की जरूरत है। सी-विजील एप पर आने वाली शिकायत, वीडियो निगरानी टीम के बारे में जानकारी लिया। डीएम ने कंट्रोल रूम में वोटर हेल्पलाइन नंबर 05564-1950 टोल फ्री नंबर जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करने के लिए सी-विजील एप का प्रयोग किया जा सकता है। इस एप पर दर्ज शिकायत पर तत्काली कार्रवाई की जाएगी। इनकोर एप के माध्यम से चुनाव में किसी तरह की परमिशन के लिए राजनीतिक दलों को सुविधा दी जाएगी। इस एप के माध्यम से सभा और प्रचार के परमिशन के लिए आवेदन किया सकता है।उन्होने ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करने के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन नामांकन के लिए वेब लिंक https://suvidha.eci.gov.in/login उपलब्ध है। निर्वाचन कार्य में लगी टीमों में शामिल अधिकारी व कर्मचारी निष्ठापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी आशुतोष, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।