फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis given on increasing voters in SP meeting

सपा की बैठक में मतदाता बढ़ाने पर दिया गया जोर

Sun, 30 Oct 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Emphasis given on increasing voters in SP meeting
सपा में शामिल लोगों का पार्टी कार्यालय पर स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
सपा की बैठक में मतदाता बढ़ाने पर दिया गया जोर
विज्ञापन

सपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता सगीर आलम का हुआ स्वागत
पडरौना। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एमएलसी चुनाव को लेकर रविवार को सपा की मासिक बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए मतदाता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि फैजाबाद स्नातक निर्वाचन (एमएलसी) में सत्ताधारी दल के लोग मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली
करने का प्रयास करेंगे। ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि छूटे मतदाताओं को हर हाल में मतदाता सूची से जोड़कर बूथ को मजबूत बनाएं।
बैठक को हरिशंकर राजभर, राजेन्द्र यादव मुन्ना, हैदर अली राईनी, सुकरूल्लाह अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लोकतंत्र विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि आज देश, आर्थिक विपन्नता के मुहाने पर खड़ा होता जा रहा है। चंद औद्योगिक घराने अपनी तिजोरियां भरने पर आमादा हैं, लेकिन सरकार झूठमूठ में अपनी पीठ थपथपा रही है। इस सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी और गरीब वर्ग सभी उपेक्षित हैं।
विज्ञापन

अंत में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सगीर आलम का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद सगीर आलम ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारियों का वह ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कैसर जमाल टीटू ने किया। इस अवसर पर शाहिद लारी, जिला पंचायत सदस्य सिकंदर अली, बजरंगी यादव, एडवोकेट सज्जन गुप्ता, शमशुल हक, बेचू खां, वकील अंसारी, नेयाज खां, कल्लू खां और सुजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed