{"_id":"6a690360857e4deba60270a4","slug":"eligible-workers-must-register-to-avail-the-benefits-of-the-schemes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-164654-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पात्र श्रमिक कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पात्र श्रमिक कराएं पंजीयन, तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ
Wed, 29 Jul 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को मनरेगा श्रमिकों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने की।
बीडीओ ने कहा कि सभी पात्र श्रमिक अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से श्रमिक पंजीयन एवं समय पर नवीनीकरण अवश्य कराएं, ताकि बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिल सके।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन एवं समय पर नवीनीकरण कराने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिक अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराकर विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही पूर्व में पंजीकृत श्रमिकों से समय पर नवीनीकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान एपीओ आलोक कुमार यादव, लेखाकार वीबीजी रामजी, आलोक कुमार जायसवाल तथा आशा मीना, शारदा, सीता, कमलावती, सुनैना, ज्योति भारती, काजल, रीता, उषा, निर्मला आदि मौजूद रहे।