{"_id":"62deddee47fcf135ed5ed0cf","slug":"electricity-workers-protest-kushinagar-news-gkp4449271108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए संविदा विद्युतकर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए संविदा विद्युतकर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय के लिए संविदा विद्युतकर्मियों ने दिया धरना
पडरौना। बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर संविदा विद्युतकर्मियों ने सोमवार को विद्युत वितरण खंड पडरौना स्थित शिवमंदिर परिसर में धरना दिया।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के खंडीय अध्यक्ष राजेश दुबे की अगुवाई में सुबह दस बजे धरना शुरू हुआ। धरना में शामिल अखिलेश, शंभू, रामसंवारे चौधरी, सुभाष कुशवाहा, राजू, रंजन सिंह आदि का कहना था कि बार-बार मांग के बावजूद विद्युत निगम के अफसर समय से मानदेय भुगतान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय से मानदेय भुगतान न होने से संविदा विद्युतकर्मियों को परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इन लोगों ने अविलंब मानदेय भुगतान की मांग की।
सूचना मिलने पर पहुंचे एक्सईएन को संविदा विद्युतकर्मियों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस संबंध में एक्सईएन जयशंकर राय ने बताया कि संविदा विद्युतकर्मियों का जून माह का मानदेय भुगतान नहीं हुआ था। इसलिए धरना दे रहे थे। उन्हें मानदेय शीघ्र दिला दिया जाएगा।