{"_id":"6625994705bfde48840fbf16","slug":"electricity-will-be-available-from-pattan-power-house-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115782-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पट्टन बिजली घर से मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पट्टन बिजली घर से मिलेगी बिजली
Mon, 22 Apr 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति अब पट्टन हाइडिल से होगी। इसके लिए केबलिंग का कार्य शुरू हो गया है। इससे बार-बार होने वाले ट्रिप और लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।
पट्टन मुख्य हाइडिल से सुकरौली कस्बा और उसके आसपास गांव में अभी भीष्वा गांव में बने हाइडिल से बिजली आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र पर अधिक लोड होने की वजह से गर्मी के मौसम में बार-बार लोकल फाल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए अब पट्टन हाईडिल से सेवरही कस्बा और उसके पास के गांव में बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए अलग से केबलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। इस संबंध में एसडीओ ऋषष श्रीवास्तव ने बताया कि सुकरौली के लिए अलग केबलिंग का कार्य कराया जा रहा है। करीब तीन दिन में यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद सुकरौली सहित उसके आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी।