फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity was blown away in the cyclone... travel came to a halt on the roads

Kushinagar News: चक्रवात में उड़ गई बिजली... राहों में थमा सफर

Sat, 17 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 17 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity was blown away in the cyclone... travel came to a halt on the roads
रविंद्र नगर में पेड़ व तार गिरने से जाम में फंसे लोग। संवाद    
पडरौना। जनपद में शुक्रवार को सुबह से तेज धूप और लू से लोगों को राहत मिली। शाम पांच बजे के करीब अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ दस मिनट तक भारी बारिश हुई। इसके बाद फिर निकली हल्की धूप ने उमस में इजाफा कर दिया। हालांकि तापमान में किसी तरह की कमी नहीं आई। करीब 15 मिनट तक चक्रवात की तरह चली तेज हवा से पडरौना से कसया तक एनएच किनारे कई पेड़ टूट कर गिर गए, जिससे सड़क पर आवागमन करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा। कई बाइक सवार खेत में गिर गए। जिला मुख्यालय पर बीएसए कार्यालय परिसर में खड़ी एक कार पर पेड़ गिर गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सड़क किनारे लगे पेड़ गिरने पडरौना से जानकीनगर तक सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कलक्ट्रेट परिसर में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

जनपद में पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को दिन में तेज धूप और लू का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन तेज धूप रही। शुक्रवार को भी सुबह से सूर्य की तल्खी ने लोगों को बेहाल किया। शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए। गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान करीब एक मिनट तक ओले भी गिरे। करीब 15 मिनट की बारिश में गर्मी से उबल रहे लोगों को क्षणिक राहत मिली। कुछ ही देर बात फिर तेज धूप निकल आई।
विज्ञापन

इससे उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में पहले 24 किलोमीटर की गति से पश्चिमी गर्म हवाएं चलीं। लेकिन शाम करीब पांच बजे करीब 40 किलोमीटर की गति से पश्चिमी व दक्षिणी हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों तक मौसम अभी ऐसे ही रहेगा। वहीं शाम को चली तेज हवा से पडरौना से जानकारी नगर तक सड़क किनारे लगे 50 पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए। कई पेड़ की डालियां टूट कर सड़क पर गिर गईं। चली तेज हवा ने जिला एवं सत्र न्यायालय गेट के पास एक पेड़ और बिजली का तार गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed