फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity system in the villages of Rahsu Bazar feeder

Kushinagar News: रहसू बाजार फीडर के गांवों में चरमराई बिजली व्यवस्था

Tue, 01 Aug 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity system in the villages of Rahsu Bazar feeder
कभी अधिक तो कभी लो वोल्टेज होने से परेशान हैं उपभोक्ता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जौरा बाजार क्षेत्र के रहसू बाजार फीडर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कभी हाई तो कभी लो वोल्टेज से 25 गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। इन गांवों के लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
रहसू बाजार फीडर के अंतर्गत 25 गांवों के उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। इस फीडर के अंतर्गत रहसू बाजार, जौरा बाजार, धनहां चौराहा, नदवा विशुनपुर, कोटवा, करजही, अराजी कोटवा, रहसू सुमालीपट्टी, रहसू जनोबीपट्टी, माधोपुर, मीर के पटिया, बेईली, मटिहनिया,अमवा श्रीदुबे, धनहां, जौरा मनराखन, परसौनी, विशुनपुरा, कनौरा, पोखरभिंडा, नटवा, कटेया मैनुद्दीन, सरैया महंथपट्टी, मधुरिया, धौरहरा, दहारीपट्टी आदि गांवों की बिजली व्यवस्था इस फीडर पर निर्भर है। चाहे दिन हो या रात बिजली की लुकाछिपी जारी रहती है। कभी हाई तो कभी लो वोल्टेज से दिन और रात में उपभोक्ता जूझते हैं। बिजली के आते ही यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर के धर्मेंद्र, कोटवा के रामछबीला, करजही के राजेंद्र पांडेय, नदवा निवासी आनंद सैनी आदि ने बताया कि एक माह से है। इसकी शिकायत बिजली निगम के अभियंताओं से की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। इस संबंध में फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के जेई संदीप मिश्रा ने बताया कि हमारे कुल सात फीडर हैं। इस समय सभी ओवरलोड चल रहे हैं। नया फीडर बन रहा है। उसके बनने के बाद रहसू बाजार फीडर की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed