{"_id":"64ac681065d15a6fcf031a37","slug":"electricity-failure-for-five-hours-people-suffering-in-the-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1226-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में बेहाल हुए लोेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में बेहाल हुए लोेग
विज्ञापन
- बीस दिन पूर्व ब्लॉस्ट हुई थी इनकमिंग नंबर दो फीडर की सिटी
-मरम्मत में देरी की वजह बताई जा रही बजट की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उपकेंद्र से जुड़े शहर और 200 गांव के लोगों को सोमवार को पांच घंटे बिजली के लिए तरसना पड़ा। उमसभरी गर्मी में परेशानियां झेलनी पड़ी। इसकी वजह फीडर के खराब उपकरण को ठीक करने की वजह से आपूर्ति रोकी गई थी।
पडरौना उपकेंद्र से टाउन नंबर एक, टाउन नंबर दो, पांडेय देवरिया, परसौनी कला और दुदही फीडर से शहर के अलावा करीब दो सौ गांवों की आपूर्ति होती है। बीस दिन पूर्व टाउन नंबर दो फीडर की सिटी ब्लॉस्ट हो गई। इसके चलते दुदही फीडर और टाउन नंबर दो फीडर से जुड़े लोगों को बारी-बारी से आपूर्ति दी जाती थी।
कम आपूर्ति मिलने के कारण उपकेंद्रों पर लोग हंगामा भी करते थे। बजट का अभाव बताते हुए खराब फीडर का मरम्मत नहीं विभाग करा रहा था। सोमवार को दिन में करीब एक बजे बिना किसी पूर्व सूचना को ही उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई और खराब इनकमिंग सिटी की मरम्मत शाम करीब छह बजे तक की गई।
विज्ञापन
इतने देर तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खराब फीडर सिटी के मरम्मत में देरी की वजह बताया गया कि बजट की कमी के कारण जुगाड़ से आपूर्ति दी जाती थी। इस बाबत जेई सर्वेश दुबे ने बताया कि खराब पड़ी इनकमिंग नंबर दो सिटी का मरम्मत किया गया। इसके चलते आपूर्ति रोकी गई थी।