फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electricity facility increase

25 करोड़ से सुधरेगी 865 मजरों की बिजली व्यवस्था

Sat, 19 Jun 2021 06:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
electricity facility increase
25 करोड़ से सुधरेगी 865 मजरों की बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

- स्तंभ पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड है कार्यदाई संस्था
-जिले के रामकोला व नेबुआ नौरिंगया ब्लॉक में काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। जिले की एक हजार की आबादी से ऊपर वाले मजरों की बिजली वितरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जर्जर तार-पोल बदले जाएंगे। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। पूरे जिले में 865 मजरें हैं, जहां तार-पोल बदलने का कार्य होगा।

विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुुप्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एक हजार की आबादी से ऊपर वाले मजरों की विद्युत सप्लाई से संबंधित संसाधनों को बेहतर बनाने के कार्य प्राथमिक स्तर पर शुरू हो गए हैं। इसकी शुरूआत जिले के रामकोला व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक से हो चुकी है। यह कार्य एशियन डेवलपमेंट बैंक की योजना के तहत कराया जा रहा है। इसमें चयनित 865 मजरों के तार-पोल बदलने पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था स्तंभ पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड इस कार्य को मार्च 2022 तक पूरा कर लेगी। यह कार्य पूरा होते ही इन मजरों में बिजली सप्लाई व्यवस्था सुचारु ढंग से होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed