फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity employees started Satyagraha, demanded to register a case

Kushinagar News: विद्युत कर्मचारियों ने शुरू किया सत्याग्रह, केस दर्ज करने की मांग

Wed, 30 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees started Satyagraha, demanded to register a case
कसया अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सत्याग्रह करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिक
कसया। नगर के बिजली घर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने तमकुहीराज एसडीओ के कार्यालय में हाथापाई के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने के विरोध में लामबंद होकर सत्याग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका मांग है कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक आंदोलन किया जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने एसडीओ शुभम अग्रहरी के साथ कार्यालय में हाथापाई के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी और एसडीओ को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर सत्याग्रह शुरू कर दिया है। तमकुहीराज में एसडीओ के तरफ से तहरीर देने के पांच दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया है। जिसके वजह से विद्युत कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देने के लिए विवश हैं। यह धरना केस दर्ज होने तक अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीओ पप्पू जायसवाल, राहुल कुमार, सुरेंद्र यादव, शुभम कुमार अग्रहरी, धर्मेंद्र कुमार मल्ल,गौरव वर्मा, चंदन सिंह,यशवंत सिंह, राकेश कुमार आदि विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed