फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electric supply barred 18 hours

Kushinagar News: 200 गांवों में 18 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
electric supply barred 18 hours
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने नियमित आपूर्ति की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
पडरौना। रामपुर कोटवा बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र की तरफ से लोगों को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। बीते 24 घंटे में इस केंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों में महज 18 घंटे बिजली मिली। यह क्रम बीते करीब दो माह से चल रहा है। इससे बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति व्यवस्था शेड्यूल के अनुसार नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
क्षेत्र के अतुल तिवारी, रामनिवास तिवारी, संजय गुप्ता, रूदल, मोती मद्धेशिया, योगेंद्र तिवारी, महेश्वर दूबे, टुन्ना पांडेय, रविंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, छेदी पांडेय, प्रदीप सिंह, रूदल जायसवाल, पुरेंद्र, रविंद्र कुशवाहा, छोटेलाल यादव, रोहित, मार्कंडेय, चंदन आदि ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि विद्युत उपकेंद्र रामपुर कोटवा से कोटवा कला, नौरंगिया, सिरसिया खुर्द, खैरटिया, सौरहा, विशुनपुरा, ढोलहा, खजुरी, सेखुई, मेहदिया, सेमरा, रामपुर बांगर, सिसवनिया, बेलवा, देवतहा बाली, रायपुर भैसही, मडार विंदवलिया, सिरसिया, बिहारी छपरा कौवासार आदि गांवों में बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

बीते करीब दो माह से निगम की तरफ से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 24 घंटे में महह छह घंटे ही आपूर्ति मिली। इस तरह की समस्या लोगों को हर दिन झेलनी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद वोल्टेज बहुत कम रह रहा है। इसके चलते पंखा समेत अन्य बिजली के उपकरण ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत करने पर निगम के अधिकारी कभी फॉल्ट तो कभी पोल गिरने का बहाना करते हैं। लोगों ने नाराजगी जताते हुए शेड्यूल के अनुसार क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति देने की मांग की। इस संबंध में अवर अभियंता अमन कुमार ने बताया कि लोकल तार गिरने के अलावा 33 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट होने से सप्लाई में दिक्कत आ रही है। इसलिए लोगों को इस तरह की समस्या उठानी पड़ रही है। इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed