{"_id":"63c980666a94df63562b1e5d","slug":"electric-shock-damaged-two-machines-in-dialysis-unit-kushinagar-news-gkp4648488153-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डायलिसिस यूनिट में बिजली के झटके से दो मशीनें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डायलिसिस यूनिट में बिजली के झटके से दो मशीनें खराब
विज्ञापन
जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में खराब मशीनें।
- फोटो : KUSHINAGAR
डायलिसिस यूनिट में बिजली के झटके से दो मशीनें खराब
बार बार बंद हो जा रहीं डायलिसिस मशीनें
पडरौना। जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में दो दिन से बार-बार बिजली कटौती से दो मशीनें जल गई हैं। इसके अलावा डायलिसिस में भी बाधा आ रही है। वहीं अन्य आठ मशीनों के भी खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। पहले जहां 40 लोगों की डायलिसिस एक दिन में हो रही थी, दो मशीनें खराब होने से 32 लोगों की ही डायलिसिस हो पा रही है। 130 मरीज प्रतीक्षा सूची में हैं।
किडनी के रोगियों के लिए जिला अस्पताल में दस डायलिसिस मशीनें लगी हैं। इस अस्पताल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का आदेश है। इसके लिए स्वतंत्र फीडर भी लगाया गया है, लेकिन ज्यादा देर तक बिजली कटने या बार-बार बिजली आने-जाने से विद्युत उपकरण और मशीनें खराब हो जा रही हैं। इसके चलते दो डायलिसिस मशीनें खराब हो गई हैं।
डायलिसिस यूनिट के टेक्नीशियन मोहम्मद कैश बताते हैं कि बार-बार बिजली आने-जाने से दो मशीनें खराब हो गई हैं। अन्य मशीनों के भी खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। मशीनें बार-बार रिसेट हो जा रही हैं। 164 केवीए का यूपीएस लगा है, लेकिन उससे भी करंट नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। इससे डायलिसिस में समय लग रहा है। मशीनें ठीक थीं तो हर चार घंटे में दस मरीजों की डायलिसिस होती थी।