{"_id":"65678dd08d16c7ad0409f616","slug":"electric-pole-fell-due-to-collision-with-container-kushinagar-news-c-7-1-lko1066-384330-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कंटेनर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कंटेनर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा
विज्ञापन
पटहेरवा। हाईवे किनारे लगे हाइटेंशन लाइन के पोल से मंगलवार रात को कंटेनर टकरा गया। टक्कर लगते ही पोल गिर गया। इससे आसपास के 40 गांवों में अंधेरा हो गया। करीब 14 घंटे के प्रयास के बाद इलाके में बुधवार शाम को आपूर्ति बहाल की गई।
विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा के लिए मेन सप्लाई राजापाकड़ से आती है। लबनिया से हाइवे किनारे पोल के सहारे उपकेंद्र तक 33 हजार केवी की सप्लाई आती है। मंगलवार की रात करीब बारह बजे गोरखपुर की तरफ से जा रहा एक कंटेनर डुमरभार गांव के सामने अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। इसके कारण खंभा टूट गया और उसी समय से उपकेंद्र क्षेत्र के करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई अरुण कुमार ने बताया कि कंटेनर से पोल टूट जाने से मंगलवार की देर रात से बिजली आपूर्ति बाधित थी। नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कर्मचारियों के प्रयास से करीब 14 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई।