फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electric pole damaged due to truck collision, power supply halted for 24 hours

Kushinagar News: ट्रक की ठोकर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, 24 घंटे से बिजली सप्लाई ठप

Tue, 28 Jan 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electric pole damaged due to truck collision, power supply halted for 24 hours
मंसाछापर। बाजार से डुमरी जाने वाली सड़क के किनारे लगा बिजली का पोल में रविवार की दोपहर को गन्ना ढोने वाले ट्रक की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे तार नीचे लटक गया। सोमवार की दोपहर से नया पोल लगाने का काम शुरू हो गया। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। करीब 24 घंटे से अधिक समय से 250 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


मनिकौरा बिजली उपकेंद्र से जुड़े मंसाछापर से डुमरी जाने वाले सड़क के किनारे बिजली का पोल है। सड़क ऊंचा हो जाने के कारण तार लटककर नीचे हो गया है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे गन्ना ढोने वाले खाली ट्रक ने पोल में ठोकर मार दी। ट्रक के चारों तरफ लगे लोहे के एंगल में बिजली का तार भी फंस गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली कटी हुई थी। ट्रक की ठोकर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगो ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर बिजली मिस्त्री पहुंचे और किसी तरह पोल को बांधकर गिरने से बचाया। बिजली का तार लटक गया है। लंबे समय से बिजली न होने से लोगों के घरों में लगा इन्वर्टर भी जवाब दे चुका है। मोबाइल चार्ज करने की दिक्कत हो गई है। लोगों को पानी बाजारों से खरीदकर पीना पड़ा है। सोमवार की दोपहर से कार्य शुरू हो गया है, उम्मीद है कि देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

जेई दीपक कुमार ने बताया कि ट्रक की ठोकर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। अब क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर लोहे का बड़ा पोल लगवाया जा रहा है, ताकि तार नीचे न हो सके। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed