फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electric current landed in the iron bar, homeowner died, mechanic got burnt.

Kushinagar News: लोहे की सरिया में उतरा करंट, गृहस्वामी की मौत, मिस्त्री झुलसा

Tue, 29 Oct 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Electric current landed in the iron bar, homeowner died, mechanic got burnt.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार गांव में घर में प्लास्टर के दौरान लोहे की सरिया हटाते समय उसमें तार उलझ कर टूट गया। सरिया में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से मकान मालिक की मौत हो गई। जबकि मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में झुलसे मिस्त्री को लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी बचनु धोबी उम्र 60 वर्ष के मकान में प्लास्टर का कार्य चल रहा है। सोमवार को दीवार का प्लास्टर किया जा रहा था। घर में रखे सरिया से कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।उसे बाहर रखने के लिए मकान मालिक बचनु और दुबरहा गांव के राजगीर मिस्त्री बुधई सरिया को हाथ से पकड़कर खींचने लगे। इसी दौरान घर में बिजली सप्लाई के लिए गया केबल तार उसमें उलझ कर टूट गया और तार के संपर्क में सरिया के आने के बाद करंट उतर गया। इसकी चपेट में आकर दोनों लोग झुलस गए। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने बचनु को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुधई को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इधर, परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed