{"_id":"c3362b23791efd1f31c66e822c4dcbae","slug":"electoral-violence-in-revenge-four-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, चार घायल
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। चुनावी रंजिश में बृहस्पतिवार को जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में से एक किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में सुबह 8 बजे के करीब एक प्रधान प्रत्याशी के समर्थक हार जीत का आंकलन कर रहे थे। तभी उधर से एक अन्य प्रत्याशी के परिवार का सदस्य उधर से जा रहा था। उसने चुनावी आंकलन कर रहे लोगों की बात सुनकर विरोध जताया।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर लोगों ने प्रत्याशी के परिवार के सदस्य को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना के कुछ ही देर बाद फिर से प्रत्याशी के समर्थक दूसरे प्रत्याशी के दरवाजे पर पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
दरवाजे पर खड़ी एक बाइक को भी नुकसान पहुंचाया गया। आस पास के लोगों ने विवाद शांत कराया। मार पीट में एक पक्ष के इरशाद हुसैन तथा हासन और दूसरे पक्ष के रहमत को चोटें आई हैं। गंभीर हालत में इरशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने पर मौजूद एसआई मजहर अली ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ करके जानकारी ली। इस संबंध में एसओ का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।