{"_id":"65f75cc60673449ef105e2f9","slug":"election-battlefield-divided-into-17-zones-and-217-sectors-action-against-gangsters-and-district-badar-intensified-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114296-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 17 जोन और 217 सेक्टर में बंटा चुनावी रणक्षेत्र, गैंगस्टर और जिला बदर की कार्रवाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 17 जोन और 217 सेक्टर में बंटा चुनावी रणक्षेत्र, गैंगस्टर और जिला बदर की कार्रवाई तेज
Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस विभाग कड़े इंतजाम करने में जुट गया है। बेहतर चौकसी और किसी भी संभावित चूक से बचने के लिए पूरे जिले को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। जोन और सेक्टरों की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मियों को दिया गया है। चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का खाका विभाग ने तैयार कर लिया है। वांछितों की गिरफ्तारी और गैंगेस्टर, जिला बदर की कार्रवाई पुलिस जुटी है। ड्यूटी के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सुरक्षाकर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई विभाग कर सकता है।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दिया है। विभाग का मानना है कि आचार संहिता लागू हो जाने के बाद उम्मीदवारों की नामांकन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसको लेकर जिला मुख्यालय से ट्रैफिक का विधिवत प्लान जारी किया जाएगा और इसका प्रारूप भी विभाग ने तैयार कर लिया है। पुलिस विभाग मतदान केंद्रों की स्थिति, भवन, केंद्र की सुविधा और मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए रास्तों का सत्यापन करा रहा है। चुनाव के दौरान किरी भी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो इसके लिए जिले को 17 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया है। इन जोन और सेक्टरों की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के कंधों पर होगी। इंस्पेक्टर को जोन जबकि सब इंस्पेक्टर सेक्टर के लिए जिम्मेदार होगें। इसके अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और नागरिक पुलिस के जवानों को भी आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाएगा। अन्य जिलों और बाहर से आए सुरक्षाकर्मियों की सुविधा के लिए सभी उचित प्रबंध करने में विभाग लगा हुआ है। मतदान केंद्र और बूथों पर भ्रमण करके यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि समय से कमियों को दुरूस्त किया जा सके। इसके साथ ही बूथ और भवन तक पहुंचने के मार्ग की स्थिति और भवनों का भौतिक सत्यापन भी विभाग करा रहा है।
-
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिले को 17 जोन और 217 सेक्टर में विभाजित किया गया और इसकी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर और एसआई स्तर के पुलिसकर्मियों को दी गई है। अन्य जिलों और बाहर से आने वाले फोर्स के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। -धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
0
जिले की स्थिति
-मतदान केंद्र - कुल 1480
(संवेदशील मतदान केंद्र 99 और अति संवेदनशील मतदान केंद्र 42)
- मतदेय स्थल - 2633