फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elders cast their vote with trembling hands

कांपते हाथ से बुुजुर्गों ने किया मतदान

Thu, 03 Mar 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Elders cast their vote with trembling hands
चिरगोड़ा गांव में मतदान क़र वापस आती 90 वर्षी बुजुर्ग महिला नवमी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
कांपते हाथ से बुुजुर्गों ने किया मतदान
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। चुनाव में इस बार प्रशासन अपने दावों पर खरा नहीं उतर सका है। बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर-घर जाकर मतदान सुविधा नहीं मिल पाई है। बृहस्पतिवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न बूथों पर ऐसे कई वयोवृद्ध व शरीर से कष्टग्रस्त बीमारी झेल रहे दिव्यांग दिखे, जो डगमाते पैर और कांपते हाथ से मतदान किया। इसमें उनके परिवार के लोग मदद किया।
विधानसभा फाजिलनगर के गांव कोरेया निवासी बिरझन चौहान 110 वर्ष को वोट डालने में उनके पुत्र दारा सिंह चौहान ने मदद किया। वह चलने फिरने में असमर्थ हैं, लेकिन उसके बाद भी अपना कर्तव्य लोकतंत्र के प्रति नहीं भूले।
विज्ञापन

पगरा प्रसाद गिरी निवासी 107 वर्षीय चानमती फ्री चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनके प्रपौत्र अभिषेक सिंह के साथ बूथ पर आए थे। अभिषेक ने बताया कि दादी शारीरिक रूप से निर्बल हो गए हैं। इसलिए उन्हें बूथ तक लाने में दिक्कत हुई, लेकिन उन्होंने मतदान करने के लिए जिद्द कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोन्दिया बुजुर्ग निवासी 95 वर्षीय हबी मियां भी अपने पौत्र और डंडे के साथ लोकतंत्र के इस महाउत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मतदान कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
खुदरा अहिरौली निवासी सौ वर्षीय हरिहर गुप्ता को उनका पौत्र साइकिल से उन्हें मतदान दिलाने आया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने प्रत्येक भारतीय की नैतिक जिम्मेदारी है। सोंदिया बुजुर्ग की 99 वर्षीय फूलमती ने भी अपने नाती के साथ मतदान बूथ पर जाकर मतदान में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

मतदान के बाद इलाज कराने गए अस्पताल
जौरा बाजार। विशुनपुरा निवासी सुधाकर उपाध्याय कैंसर से पीड़ित हैं। उनका लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। तबीयत में सुधार हो रहा है। बृहस्पतिवार को मतदान करने गांव पहुंचे और मतदान देकर पुन: लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed