फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly Woman Murdered for Jewelry by Youth from Her Own Village; Arrested

Kushinagar News: गहने लूटने के लिए गांव के ही युवक ने की थी वृद्धा की हत्या, गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly Woman Murdered for Jewelry by Youth from Her Own Village; Arrested
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हाड़ापार गांव की शारदा देवी (60) की हत्या उनके ही गांव के राहुल चौधरी (35) ने की थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह शारदा देवी के गहने लूटना चाहता था लेकिन वह उसे पहचान गईं इसलिए उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने राहुल को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइंस में रविवार को एसपी संदीप कुमार मीना ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के पास से महिला के जेवरात व उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसपी ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि लक्ष्मीचंद यादव निवासी हाड़ापार ने 11 मार्च को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। उसके अनुसार, उनकी मां शारदा देवी 10 मार्च की रात करीब 8:00 बजे गांव के समय माता मंदिर पर यज्ञ में गई थीं। उसके बाद घर नहीं लौटीं। 12 मार्च को गांव स्थित नहर के दक्षिण तरफ सरसों के खेत में शारदा देवी का शव मिला। इसके बाद तहरीर के आधार पर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस वारदात के खुलासे में लग गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे व एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम को हत्यारोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया। संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को घटना में संलिप्त आरोपी राहुल चौधरी निवासी हाड़ापार को थाना क्षेत्र के सिरमोहनी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पहचान गई थी वृद्धा इसलिए कर दी हत्या
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में बताया कि वह ट्रक का खलासी था। कुछ समय पहले वह काम छोड़ दिया। उसके पास पैसे खत्म हो गए थे। समय माता मंदिर में 10 मार्च को यज्ञ था। इसमें गांव की काफी महिलाएं गई थीं। रात करीब 11:00 बजे वह बंधे के पास खेत के किनारे खड़ा था। उसी समय गांव के लक्ष्मीचंद यादव की मां जा रही थीं, जो कान में सोने की बाली और पैर में चांदी की पायल पहने थीं। उसने उन्हें पकड़ लिया और मुंह दबाकर बंधे से नीचे सरसों के खेत में ले जाकर गिरा दिया। वह उसे पहचान गई। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और सोने की बाली और पायल को खींचकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed