फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly woman identified, body handed over to relatives

Kushinagar News: बुजुर्ग महिला की हुई शिनाख्त, परिजनों को सौंपा गया शव

Fri, 16 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman identified, body handed over to relatives
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर सोमवार की रात करीब सात बजे महुअवा खुर्द हाल्ट स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक करीब 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। 63 घंटे बाद भी उसके शव का शिनाख्त हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द हाल्ट स्टेशन के पास सोमवार की रात करीब सात बजे एक बुजुर्ग महिला किसी ट्रेन की चपेट में आ गई थी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अहिरौली बाजार पुलिस घटना के बाद से ही शव का शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई थी। शव का फोटो खिचकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे 63 घंटे बाद एक महिला थाने पर पहुंच कर फोटो, कपड़ा, चस्मा और लाठी देख कर पहचान किया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। उसकी पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अज्ञया निवासी प्रभावती देवी के रूप में हुई है। मृतिका की बहू चांदनी देवी ने पहचान किया है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed