{"_id":"6a02c32f917c0c0408005bcf","slug":"elderly-woman-dies-during-treatment-after-being-hit-by-speeding-bike-in-kushinagar-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत- कुशीनगर में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत- कुशीनगर में हुआ हादसा
Tue, 12 May 2026 11:35 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 12 May 2026 11:35 AM IST
सार
लाला छपरा के दुबौली बाजार निवासिनी 60 वर्षीय लालता देवी सोमवार की सुबह करीब दस बजे घर से खेत जा रही थी। उसी दौरान शुकुल पट्टी की तरह जा रहे एक बाइक सवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लाला छपरा गांव के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक की चपेट में आई 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
लाला छपरा के दुबौली बाजार निवासिनी 60 वर्षीय लालता देवी सोमवार की सुबह करीब दस बजे घर से खेत जा रही थी। उसी दौरान शुकुल पट्टी की तरह जा रहे एक बाइक सवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सर में गंभीर चोट लगने से नाक व कान से खून आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
बाइक चालक के भी हाथ- पैर में चोट आई थी। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां लालता की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दियाद्व जहां इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन