फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man jumped into the river, fire fighting vehicle reached the diver's place

Kushinagar News: नदी में बुजुर्ग ने लगाई छलांग, गोताखोर की जगह पहुंचा अग्निशमन वाहन

Wed, 06 Sep 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Elderly man jumped into the river, fire fighting vehicle reached the diver's place
जौरा बाजार। घाघी नदी में एक बुजुर्ग पुल से छलांग लगा दी। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने आग लगने की सूचना प्रसारित कर दी। कुछ देर बाद पुल के पास अग्निशमन का वाहन पहुंच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। हकीकत जानने के बाद अग्निशमन कर्मी लौट गए।
विज्ञापन

चौरा खास थाना क्षेत्र के जौरा मनराखन गांव के बनिया टोला निवासी 58 वर्षीय मोहन साहनी किसी बात को लेकर घरवालों से नाराज थे। मंगलवार को दिन में करीब दो बजे वह घाघी नदी के पुल पर पहुंचे। वहां से नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। गोताखोरों ने नदी में बुजुर्ग की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शाम को करीब पांच बजे अग्निशमन का वाहन पहुंचा गया। पूछने पर बताया कि पुलिस से सूचना मिली थी कि पुल के पास आग लगी है। यह सुनकर लोग हंसने लगे। मौके पर सिर्फ चार सिपाही पहुंचे। एसओ को लोगों ने कई बार फोन किया, लेकिन उनका सीयूजी नंबर रिसीव नहीं हुआ। चौराखास थाने के इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश प्रजापति ने बताया कि गलत मैसेज पास हो गया था। सुबह नदी में कूदे हुए बुजुर्ग की तलाश कराई जाएगी। नदी में कूदने की वजह गृह कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed