{"_id":"663fdfafd939f3e98a04f2b5","slug":"elderly-man-found-unconscious-in-passenger-train-died-due-to-head-injury-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116689-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पैसेंजर ट्रेन में अचेत मिला था बुजुर्ग, सिर में चोट लगने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पैसेंजर ट्रेन में अचेत मिला था बुजुर्ग, सिर में चोट लगने से हुई थी मौत
Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला रेलवे स्टेशन पर सिवान से आने वाली पैसेंजर ट्रेन में दो दिन पहले 70 वर्षीय रिटायर्ड चीनी मिलकर्मी अचेत मिला था। जीआरपी ने बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लावारिश में रविंद्र नगर पुलिस ने शुक्रवार को शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने शनिवार को इसकी पहचान किया। बेटे ने जहरखुरानी कर सामान और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव निवासी 70 वर्षीय भृगुनाथ प्रसाद राजस्थान के श्रीगंगा नगर में चीनी मिल में कर्मचारी थे। रिटायर्ड के बाद परिवार के साथ श्रीगंगा नगर में रहते हैं। राजस्थान से घर आने के लिए 8 मई को अवध असाम एक्सप्रेस से सिवान चले। नौ मई को भोर में वह सिवान उतरे और अपने बेटे श्यामबहादुर को फोन कर बोले कि सिवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में बैठ गया हूं। इनके बेटे श्यामसुंदर ने बताया कि हाथुआ जब ट्रेन पहुंची तो बात हुई। उसके बाद से संपर्क टूट गया। थाने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराया था। 9 मई को देर रात को रामकोला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो उसमे बुजुर्ग अचेत मिला। जीआरपी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। रविंद्र नगर धूस पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहे भृगुनाथ की तस्वीर देखने के बाद रविंद्र नगर पुलिस ने थावे पुलिस को सूचना दी। जानकारी परिजनों को हुई तो वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव का शिनाख्त किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के बेटे श्यामबहादुर ने आरोप लगाया है कि पिता को जहरखुरानी कर इनका सामान और मोबाइल जहरखुरानों ने चुरा लिया है। रविंद्र नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिलने पर जीआरपी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।