फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man dies of suffocation while extinguishing fire in sugarcane field

Kushinagar News: गन्ने के खेत में आग बुझाते समय बुजुर्ग की दम घुटने से मौत

Sat, 30 Nov 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies of suffocation while extinguishing fire in sugarcane field
तुर्कपट्टी। पराली जलाने के दौरान गन्ने के खेत में आग पहुंच गई। आग बुझाने के दौरान किसान की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की। घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के छहूं गांव में शुक्रवार की देर शाम नबी 67) गांव के उत्तर तरफ खेत में इकट्ठा की गई धान की पराली जलाने गए थे। अचानक पराली की आग की लपटें तेज हो गईं एवं बगल में स्थित गन्ने की खेत को जलाने लगी। घबराए नबी शोर मचाते हुए गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने लगे। आग की लपटें तेज हो गईं और धुआं उठने लगा। चारों तरफ धुआं के बीच फंसे नबी बेहोश होकर गन्ने के खेत में ही गिर गए। गांव वाले पहुंचे और उन्हें लेकर अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। नबी के चार बेटे हैं। घर की हालत बहुत ठीक नहीं है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस मौके पर गई थी। घर वाले शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed