{"_id":"65febc7b12f50d408c012f6c","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114508-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Sat, 23 Mar 2024 04:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर-तमकुहीराज मार्ग स्थित सरेया बुजुर्ग गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के तमकुही कस्बा निवासी सिराजुद्दीन (60) समउर बाजार से साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वे समउर-तमकुहीराज मार्ग स्थित सरेया बुजुर्ग (शिवसरेया) गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-टाली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-टाली और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।