फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man dies after being hit by bike, one critical

Kushinagar News: बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर

Thu, 12 Jun 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by bike, one critical
हाटा। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित शिवराजपुर तिराहा के पास बुधवार को टेंपो से उतर कर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक से ठोकर लग गई। इस घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच पर शव को कब्जे में ले लिया। हाटा नगर पालिका क्षेत्र के रधिया देवरिया मुहल्ले के रहने वाले रमाशंकर गुप्ता (60) किसी काम से कहीं गए हुए थे। बुधवार की दोपहर में वह टेंपो से शिवराजपुर तिराहा पर पहुंचे। टेंपो से उतर कर वह सड़क पार कर रहे थे। उसी समय झांगा बाजार की ओर से आ रहे बाइक से उन्हें ठोकर लग गई। इस घटना में रमाशंकर गुप्ता और बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

ठोकर लगने की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। मौके पर मौजूद लोग पहुंचे और दोनों को एम्बुलेंस बुलाकर हाटा सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने रमाशंकर गुप्ता को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार विवेक (20) का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed