फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man dies after being hit by a speeding vehicle.

Kushinagar News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Tue, 22 Sep 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a speeding vehicle.
कसया। कसया-पडरौना मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर पांच बापू नगर, सेमरा धूसी बाड़ीपुल निवासी मुखलाल कुशवाहा सोमवार सुबह घर से चौराहे की ओर जा रहे थे। अभी वे कसया-पडरौना मार्ग पर पहुंचे ही थे, कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

राहगीरों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल को एंबुलेंस से उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed