{"_id":"614a09c08ebc3eb7813ee328","slug":"elderly-and-buffalo-died-due-to-current-kushinagar-news-gkp4100690142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर पालिका के वार्ड नंबर 18 डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर पालिका के वार्ड नंबर 18 डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर की घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से बुजुर्ग और भैंस की मौत
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर-18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग और भैंस की मौत हो गई। परिजनों ने बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह वार्ड नंबर-18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर निवासी डुग्गी चौहान (65) सपहां मार्ग स्थित अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए। वहीं पर उनकी भैंस भी मृत पड़ी थी। जानकारी होते ही वार्ड के लोगों की घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से सहमति मांगी तो उन्होंने इन्कार कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने करंट से मौत की आशंका जताई। इस संबंध में एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी थी, लेकिन मृतक के परिजनों की ओर से इन्कार करने से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।